
राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच वैक्सीन के चोरी होने का मामला सामने आया है। जयपुर के शास्त्री नगर स्थित कावंटिया अस्पताल से करीब 320 डोज की 32 वॉयल चोरी हाे गई हैं। एक वायल में दस डोज रहती हैं। इस मामले में कांवटिया अस्पताल के मेल नर्स ने शास्त्री नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

वैक्सीन 12 अप्रैल को गुम हुई, जिसकी 2 दिन बाद आज सुबह रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएमएचओ कार्यालय से मिली भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन कोवैक्सीन की 32 वॉयल गुम हो गई। इस मामले में अस्पताल में चूक हुई या सीएमएचओ कार्यालय से इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
गौरतलब रहे कि वैक्सीन को लेकर अभी पूरे राज्य में किल्लत चल रही है। राजस्थान में आज की तारीख में सुबह तक लगभग 4 लाख डोज ही उपलब्ध थी। हालांकि आज देर शाम तक 2 लाख डोज और आने की संभावना जताई जा रही है।














