
गुमशुदगी की रिपोर्ट जितनी ज्यादा पुरानी हो जाती है परिवार वालों को गुमशुदा शख़्स के कत्ल की उम्मीद उतनी ही ज्यादा सताने लगती है. अमेरिका से पड़ोसी देश के सफर पर निकले समलैंगिक जोड़े के कत्ल की वारदात भी इस बात की गवाही देती है. वारदात जिसका कातिल एक महीने बाद भी पुलिस के चंगुल से फरार है.

दरअसल, 24 साल की Kylen Schulute और 38 साल की Crystal Turner नाम का समलैंगिक जोड़ा अमेरिका निवासी था. साल के अप्रेल महीने में दोनों ने आपसी रजा मंदी से शादी की थी. मगर दुर्भाग्य की बात रही कि दोनों के शादी का सफ़र लंबा नहीं चला. दोनों के करीबियों की हैरानी तब बढ़ गई जब 18 अगस्त को वारदात का खुलासा हुआ. दो सप्ताह से गुमशुदा चल रहे जोड़े की संदिग्ध अवस्था में अमेरिका के उताह (UTAH) शहर में लाश मिलती है. पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार जोड़े की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली थी जिस पर कमर के नीचे कोई कपड़ा नहीं था.
साथ ही दोनों की लाशों को गोलियों के निशान थे जिससे मामला और ज़्यादा पेचीदा हो गया. वारदात के बाद पुलिस और अमेरिकी जांच एजेंसी (FBI) ने मामले की जांच हत्या के नज़रिये से शुरू कर दी है.

वारदात को क़रीब एक महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है. मगर क़ातिलों का रहस्य अब तक बरकरार है. तफ्तीश में जवाबों से ज़्यादा पहेलियों पैदा हो रही है. घटना के बाद अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ़्तार नहीं किया गया जिस वजह से लोगों का पुलिस पर से भरोसा भी उठता जा रहा है. ख़ास कर अमेरिका के समलैंगिक समुदाय में काफ़ी आक्रोश है. साथ ही दो व्यक्तियों ने हत्यारे की जानकारी देने वाले शख्स को 10000 डॉलर यानी क़रीब 7.50 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है.













