कच्ची शराब का गढ़ बना है परवानीगौढ़ी, कई मौते होने के बाद भी नही सुधर रहे लोग

कच्ची शराब के नशे में धुत होकर युवक ने महिला की बेरहमी से की पीटाई।

मोतीपुर पुलिस ने युवती का सीएचसी मोतीपुर में कराया भर्ती । चिकित्सको ने किया जिला अस्पताल रेफर।

चित्र परिचय :003-  शराब के नशे में धुत्त  युवक की पिटाई से घायल महिला

मिहींपुरवा/बहराइच l तहसील में मिहींपुरवा के थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परवानी गौढ़ी में अवैध रुप से बेची जा रही कच्ची शराब ग्रामीणो के लिये मुसीबत बनी हुई है। रविवार की रात एक शराब के नशे में युवक ने अपने पड़ोस में रह रही महिला को बुरी तरह पीट दिया। ग्रामीणो के हस्तक्षेप के बाद महिला को बचाया जा सका।


रविवार की शाम करीब 7 बजे परवानीगौढ़ी निवासी महिला कुसुम देवी पत्नी सोमारी अपने दरवाजे पर बैठी थी कि तभी उनके घर के सामने से सिरोहन पुत्र सुकाई निवासी परवानीगौढ़ी कच्ची शराब के नशे में धुत होकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये निकला महिला कुसुम ने जब उसके गालियों का विरोध किया तो नशे में धुत सीरोहन पुत्र सुकाई ने लाठी डंडे से बुरी तरह से महिला को पीट दिया जिससे महिला का पैर टूट गया तथा उसके सर और हाथ पर भी काफी चोटें आयी। महिला की ओर से थाना मोतीपुर में उक्त घटना की सूचना दी गयी।  सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज मिहींपुरवा धीरेंद्र मिश्रा व सिपाही हरेंद्र यादव, अजय शुक्ला समेत कई लोग मौके पर पहुंच कर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने महिला की हालत नाज़ुक देखते हुये उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया।

कच्ची शराब का गढ़ बना है परवानीगौढ़ी। कई मौते होने के बाद भी नही सुधर रहे लोग

थाना मोतीपुर के परवानी गौढ़ी गांव में अवैध रुप से बिकने वाली कच्ची शराब से कई लोगो की जान जा चुकी है तथा कई परिवार उजड़ चुके हैं इसके बावजूद भी यहां बिकने वाली कच्ची शराब पर कोई अंकुश नहीं लग सका है। बल्कि परवानी गौढ़ी गांव अवैध दारु बिक्री का केंद्र बन चुका है।
परवानीगौढ़ी से सटा मोतीपुर रेंज का घना जंगल है जंगल के करीब बसे बलसिंहपुर, राजापुर कर्तनिया, पेटरहा आदि गांवों के ग्रामीण घने जंगलों के बीच चोरी छुपे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते है फिर इसे पन्नी में पैक कर के बिक्री हेतु रख लेते है चूंकि परवानीगौढ़ी गांव मिहींपुरवा बाजार से जुड़ा है इसलिये यह गांव कच्ची दारू के बिक्री का मुख्य केंद्र बन चुका है।

खबरें और भी हैं...