बरेली के मीरगंज में बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या

इमरान खान
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बुजुर्ग मां बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस तलाश कर रही है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

 मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहरौली के  निवासी दुर्गेश पुत्र लालता प्रसाद नें अपने बुर्जुग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी वही आरोपी अपने मां बाप की हत्या करने के बाद फरार है। उधर मौके पर पहुंचे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण,एसपीआरए डॉक्टर संसार सिंह व सर्किल सीओ रामानंद राय समेत अन्य अधिकरी मौके पर पहुंच गए थे। वही आस -पास के ग्रामीण नें बताया कि मृतक लालता प्रसाद की 85 बीघा जमीन थी जिसमें लालता प्रसाद ने अपने दोनों पुत्रों दुर्गेश गंगवार व उमेश गंगवार को 30-30 बीघा जमीन का बटवारा कर दें दी थी।

लेकिन आरोपी अधिवक्ता  दुर्गेश इस बटवारे से संतुष्ट ना हुआ और बुज़ुर्ग दंपति को छोड़कर अपने परिवार के साथ बहरोली से दूर मीरगज कस्बे की टीचर्स कालोनी में जाकर अलग रहने लगा था। वही सूत्रों की मानें तो बीवी के उकसाने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वही इस बारे में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण  ने बताया कि संपत्ति विवाद की बात प्रथम ²ष्टया सामने आ रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।वही अन्य लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...