
- प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर जय नारायण शुक्ला हैं अवकाश पर
- मोतीपुर थाना में अपराध निरीक्षक की नही हुई है तैनाती
- एस आई आलोक कुमार सिंह के पास है थाना मोतीपुर का प्रभार
मोतीपुर/बहराइच l बहराइच मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोंग़वा में बीती रात 8 बजे दो पक्षों की आपसी रंजिश में अमित कुमार ने प्रवीण को दो गोली मारी एक गोली तो बगल से निकल जबकी दूसरी गोली कन्धे व बांह में लगी जिससे गांव में अफरातफरी मच गयी सूचना पर पंहुची मोतीपुर पुलिस ने घायल प्रवीण मोहन को मोतीपुर अस्पताल भेजा किन्तु गोली के छर्रे अन्दर घुसे होने के कारण डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया देर रात प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव ने घटना स्थल पर पंहुच कर जायजा लिया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की तथा प्राथमिकी दर्ज कराकर टीम बनाकर तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया है जबकी अमित मौके से फरार हो गया ।
ज्ञात है कि मिहीपुरवा पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह का अभी कुछ दिन पहले स्थानान्तरण महसी हो गया है तथा मोतीपुर थाना के प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर का भी स्थानान्तरण हो गया है और प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर जय नारायण शुक्ला अवकाश पर हैं दो दिन पहले आये एस आई आलोक कुमार सिंह के पास मोतीपुर थाने का प्रभार है जिस कारण पुलिस व्यवस्था अच्छी नही है









