अधेड़ से छिनैती के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली


० पुलिस ने आपराधिक परिवार के संदिग्ध युवक को उठाया, मामले के तह तक पहुँचे बिना ही छोड़ा।*
भास्कर न्यूज, मिर्ज़ापुर।

पड़री थाना क्षेत्र के पडरी निवासी अधेड़ से बुद्धवार को 16500 रुपये के छिनैती के मामले में भुक्तभोगी द्वारा लिखित तहरीर देने के बाद भी न तो छिनैती का मुकदमा दर्ज हो सका और न ही कोई कार्रवाई हो सकी है। पड़री पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ही कपसौर गाँव निवासी एक युवक को बुधवार को दोपहर में उठाया गया, लेकिन कुछ घंटे बैठाने के बाद पुलिस ने उक्त युवक को कतिपय कारणों से छोड़ दिया। जब भुक्तभोगी एवं उसके घर के लोगो ने प्रशासन से कुछ जानना चाहा तो पुलिस का कहना था की उक्त युवक को कल गुरुवार को पुनः 10 बजे बुलाया गया है, लेकिन घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पड़री पुलिस द्वारा न ही उस ब्यक्ति को बुलाया गया और न ही भुक्तभोगी से उस ब्यक्ति का चिन पहचान कराया गया। आखिर पुलिस इस छिनैती के मामले में करना क्या चाहती है,भुक्तभोगी के लिए यह एक यक्ष प्रश्न बना है।


उधर सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि उठाये गए युवक के पूरे परिवार की इतिहास ही आपराधिक इतिहास से जुड़ा हुआ है। युवक व उसका बड़ा भाई कई बार मंदिरो से घंटा चोरी व अन्य प्रकार के चोरियो में सामिल रहे हैं। युवक का एक बड़ा भाई अभी भी अपराध में लिप्त पाए जाने के कारण जेल में ही बंद है। उधर छिनैती के भुक्तभोगी अधेड़ शीतला प्रसाद अग्रहरि घटना के दूसरे दिन भी थाने का चक्कर काटते रहे। फिर भी उनसे छिनैती किए गए पैसे का कोई अता पता नही चला। जिससे अधेड़ पैसे को लेकर काफी सोच में पड़ा है।


उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुबह पडरी थाना क्षेत्र के पुतरिहां गांव स्थित चट्टर नदी में स्नान करने गए अधेड़ को चकमा देकर उससे ₹16500 नगद छिनैती की घटना के बाद भुक्तभोगी ने छिनैती की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। पडरी बाजार निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय ढकेलू साव अग्रहरि मसाला बेचने का काम करते हैं। विगत 2 साल से वे अपनी बढ़ती हुई जमा पूंजी हमेशा अपनी सदरी में रखे रहते थे। बुधवार को सुबह लगभग 7:30 बजे अपने आवास पर यहां से स्नान करने के लिए चट्टर नदी में गए हुए थे। वह ₹16500 और अपने कमरे की चाबी अपनी सदरी में रखे हुए थे। इस दौरान अज्ञात पतला और सांवले रंग का नवयुवक नदी के घाट पर आकर शीतला प्रसाद का चप्पल पानी में फेंक दिया था। भुक्तभोगी ने बताया कि वह जैसे ही चप्पल लेने के लिए पानी मे गये। इसी बीच उक्त अज्ञात शातिर उनकी सदरी लेकर भाग निकला था। पानी से निकलने के बाद भुक्तभोगी शीतला प्रसाद ने उक्त युवक का काफी पीछा भी किया लेकिन शातिर युवक भागने में सफल रहा।

खबरें और भी हैं...