सीतापुर : पुलिस सोती रही, चोरी होती रही


सांडा-सीतापुर। पुलिस का जरा हाल देखिए। रात को पुलिस चौकी के निकट चोर रात भर ज्वैलर्स की दुकान सहित चार दुकानों का ताला चटका दिए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सकरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहलिया चौराहे पर पुलिस चौकी के निकट चौराहे पर स्थित दुकानों में चोरी की घटना से हड़कम्प मच गया।

पटना निवासी मोनू रस्तोगी की मोहलिया चौराहे पर ज्वैलरी और रेडीमेड कपड़े की दुकान से बीती रात चोर शटर के ताले तोड़कर 11 हजार की नकदी सहित सोने चांदी और रेडीमेड कपड़े सहित 4 लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए। यहीं पास में स्थित राजेन्द्र जायसवाल की किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। कमलेश के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर 5 हजार रुपये की दवाएं और अन्य चीजें उठा ले गए। यहीं पर गोवर्धन की किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 70 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। चोरी की इन ताबड़तोड़ घटनाओं को लेकर एस ओ सकरन का कहना है कि जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...