मासूम से रेप के बाद गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला….

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे है नफरत भरे मैसेज

अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्‍ची के साथ कथित तौर पर बलात्‍कार के आरोप में बिहार के युवक की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई जिलों में यूपी और बिहार के प्रवासियों को मुख्य रूप से निशाना बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि यूपी और बिहार के लोगों पर हमला करने के आरोप में 5 जिलों से कुल 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि बच्‍ची से रेप के आरोप में रविंद्र साहू को गिरफ्तार किया गया था। रविंद्र मूल रूप से बिहार कर रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी के बाद गांधीनगर, अहमदाबाद, पाटन, साबरकांठा और मेहसाना जिलों में लोगों ने प्रवासियों के खिलाफ गुस्‍सा जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया था।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे है नफरत भरे मैसेज

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि सोशल मीडिया पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ नफरत भरे संदेश फैलाए जाने के बाद ये हमले हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 महीने की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार हुआ था। बिहार के रहने वाले रविंद्र साहू नाम के मजदूर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के बाद से ही गुजरात के कई हिस्सों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अल्‍पेश ठाकोर पर हमला करवाने का आरोप

अल्‍पेश ठाकोर पर हमला करवाने का आरोप

कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर इन हमलों को करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं अल्पेश ने मांग रखी है कि 72 घंटों के अंदर उनके समुदाय के सदस्यों के उपर से मामला वापस ले लिया जाए। अल्पेश ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि वह केवल शांति चाहते हैं। इस तरह के हमलों के पीछे उनका कोई हाथ नहीं है।

अब तक 23 एफआईआर दर्ज

अब तक 23 एफआईआर दर्ज

वहीं पुलिस ने बताया कि गैर गुजरातियों पर हमले के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 23 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कारखानों और हाउसिंग सोसाइटियों में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले संदेशों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

67 + = 76
Powered by MathCaptcha