
-मऊआइमा के अलावलपुर गांव की है दोनों सगी बहनों की हुई हरियाणा के दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ बाल-विवाल
-अपना दल एस जिलाध्यक्ष एवं विधायक के करीबी समेत लोगों ने लाखों के खेल में नाबालिग सगी बहनों की शादी कराने का है मामला
गंगापार/मऊआइमा। गंगापार के मऊआइमा इलाके में लाखों रूपए के खेल में दो नाबालिग सगी बहनों का दूसरे समुदाय के अधेड़ उम्रदराज युवकों के साथ बाल विवाद कराया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए अपना दल एस महिला जिलाध्यक्ष एवं एक विधायक के करीबी समेत आधा दर्जन के खिलाफ बाल विवाह को लेकर बाल कल्याण समिति के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मऊआइमा में बाल विवाह को लेकर पुलिस समेत अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए मामले की तहकीकात में जुट गई है। फिलहाल नामजद आरोपियों की तलाष में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जबकि वादी संस्था संचालक ने मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मऊआइमा के कहली निवासी सुभाष चंद्र पटेल मानव सेवा एवं सामाजिक संस्थान का संचालक है। 11 जनवरी को इलाके के अलावलपुर गांव निवासी अनिल सरोज गांव के ही अपना दल एस महिला जिलाध्यक्ष राम शीला पटेल एवं प्रतापगढ़ के वर्तमान विधायक के करीबी रविंद्र कुमार पटेल पुत्र छेदी लाल निवासी ब्लाक बाजार मऊआइमा एवं उसके सहयोगियों में मंजू देवी द्वारा लाखों रूपए दिया गया था। जिसके बाद रूपए लेकर अनिल सरोज अपनी दो नाबालिग बेेटियों में जूली एवं पिंकी की शादी हरियाणा के मुस्लिम समुदाय के दो अधेड़ व्यक्तियों के साथ करा दिया गया था। बाल विवाह की खबर जब ग्रामीणों से सुभाष चंद्र पटेल को मिली, तो वह गांव पहंुचकर मामले को पुलिस अधिकारियों समेत बाल कल्याण समिति को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। संस्था के संचालक सुभाष चंद पटेल की तहरीर पर मऊआइमा थाने में अद जिलाध्यक्ष राम शिला पटेल, विधायक करीबी रविंद्र पटेल, मंजू देवी, अनिल सरोज एवं हरियाणा के दो व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ बाल कल्याण समिति के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जिससे इलाके में बाल विवाह को लेकर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। पुलिस उक्त आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश में जुट गई है। संस्था संचालक सुभाष चंद्र पटेल ने पुलिस से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं नाबालिग दोनों सगी बहनों को जल्द की बरामद करने की मांग की है।
—-बाल कल्याण समिति के आदेश पर आधा दर्जन के खिलाफ बाल विवाह के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों नाबालिग बहनों को जल्द ही बरामद कर नामजद आरोपियों के प्रति विधिक कार्रवाई की जाएगी।
—-चंद्र भान सिंह, इंस्पेक्टर-मऊआइमा।
बाल विवाह के लाखों के खेल में अपना दल एस जिलाध्यक्ष एवं विधायक के करीबी पर मुकदमा, तलाश जारी
मऊआइमा इलाके में दूसरे समुदाय के साथ अधेड़ दो व्यक्तियों के साथ नाबालिग सगी बहनों के बाल विवाह के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा चुकी है। बाल विवाह के खेल में नामजद आरोपितों में राम शिला पटेल जो कि अपना दल एस की महिला जिलाध्यक्ष है। जो अब-तक कई लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। वहीं नामजद आरोपी रविंद्र पटेल ब्लाक बाजार मऊआइमा का रहने वाला है। जो प्रतापगढ़ के एक विधायक का करीबी भी है। सूत्रों की माने तो दोनों की सरपस्ती में लाखों रूपए के खेल से बाल विवाह हरियाणा के मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्तियों की शादी नाबालिग सगी बहनों में जुली एवं पिंकी निवासीगण मऊआइमा के साथ 11 जनवरी को कराई गई है। बाल विवाह जैसे मामले को लेकर इलाके में जहां लोगों में चिंता का विषय बना रहा। तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के अधेड़ व्यक्तियों से हुई नाबालिग बहनों की शादियों लोगों के गले नहीं उतर रही है। आखिरकार सुभाष चंद्र पटेल संचालक मानव सेवा एवं सामाजिक संस्थान की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।












