UP ATS को PFI के बदरुद्दीन और फिरोज की 7 दिन की मिली कस्टडी रिमांड

लखनऊ में गिरफ्तार कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कमांडर केरल निवासी अंसद बदरुद्दीन और फिरोज खान को यूपी STF ने आज बुधवार को ATS को सौंप दिया है। ATS ने दोनों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। इससे पूर्व दोनों के खिलाफ लखनऊ STF थाने में भी FIR दर्ज की गई थी। ATS ने दोनों को NIA कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने सात दिन की रिमांड अर्जी मंजूर कर ली है।

वहीं, मथुरा जेल में बंद कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव रऊफ शरीफ की 5 दिन के कस्टडी रिमांड STF को मिली है। ADJ-1 कोर्ट ने 18 से 23 फरवरी तक की रिमांड मंजूर की है। इन सभी से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी।

डॉक्युमेंट, एक्सप्लोसिव डिवाइस, डेटोनेटर, 1 पिस्तौल बरामद
UP के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि PFI के जो 2 लोग पकड़े गए हैं, उनके पास से डॉक्युमेंट, एक्सप्लोसिव डिवाइस, डेटोनेटर, 1 पिस्तौल मिली है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। ये कुछ महत्वपूर्ण लोगों को निशाना बना रहे थे। इनका उद्देश्य देश में गड़बड़ी फैलाने की थी। हम लोगों ने पाया कि हाथरस मामले के दौरान भी PFI संगठन ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उसके बाद से हमने इनके 123 सदस्यों को पकड़ा है। अभी इनके कुछ सदस्य जेल में है और कुछ सदस्यों की निगरानी की जा रही है।

11 फरवरी से दबोचने का प्लान बना रही थी UP STF

PFI कमांडर अंसद बदरुद्दीन और फिरोज को यूपी STF ने मंगलवार की शाम राजधानी लखनऊ को कुकरैल बंधे के पास से गिरफ्तार किया था। दरअसल STF को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि PFI के लोग देश की सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए UP के कई महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थानों और हिन्दू संगठनों के बड़े पदाधिकारियों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। STF ने मुखबिरों को सक्रिय किया था। STF को 11 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन से लखनऊ आएंगे। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया। बसंत पंचमी पर आम जनता में आतंक फैलाने और विद्वेष उत्पन्न करने की इनकी योजना थी

खबरें और भी हैं...