
देश में आए दिन चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं. जिसमें सबसे ज्यादा शिकार स्मार्टफोन वाले लोग ही होते हैं. आज के समय में स्मार्टफोन किसी के पास मिलना एक आम बात हो गई है. वहीं थाने में स्मार्टफोन चोरी के मामले दर्ज होते रहते हैं. स्मार्टफोन चोरी होनी की वजह से आपका निजी डाटा और सभी जरूरी चीजें किसी दूसरे के पास पहुंच जाती हैं. एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट और बैंक संबंधी डाटा होता है. ऐसे में हैकर की नजर यूजर्स के निजी डाटा पर होती है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको नुकसान से बचाने में मदद करेंगी.
आज के समय में स्मार्टफोन इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. जिसकी मदद से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और बैंक संबंधी डाटा सेव करके रख सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक गलती आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकती है. दरअसल आपके निजी डाटा पर हैकर की नजर रहती है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका डाटा और बैंक खाता सुरक्षित रहेगा.
बिना सोचे समझे न दें परमिशन
सबसे पहले बिना सोचे समझे किसी भी गैर जरूरी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड न करें अगर करते हैं तो जब वो परमिशन मांगे तो न दें. जिसे अक्सर लोग बिना सोचे समझे दे देते हैं. क्योंकि कई बार हैकर गैर जरूरी परमिशन लेकर आपके बैंक खाते में चपत लगा सकते हैं. ऐसे में आप मोबाइल फोन की सेटिंग्स में जाकर एप की परमिशन भी जांच सकते हैं.
ऐप लिस्ट—
अपने फोन में सभी ऐप को देखने के लिए पहले फोन की सेटिंग में जाए उसके बाद एप्लीकेशन>एप>एप एंड नोटिफिकेशन पर जाएं. कई फोन में यह विकल्प अलग अलग जगह पर हो सकता है. इसके बाद जब आप विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके फोन स्क्रीन पर उन सभी एप की लिस्ट आ जाएगी जो आपके फोन में इंस्टॉल हैं. इसमें किसी भी एप्लीकेशन को खोलें. इसके बाद स्क्रीन के बीच में अंग्रेजी में परमिशन लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर साफ-साफ दिखाई देने लगेगा कि वो विशेष एप्लीकेशन फोन कि किस सुविधा का इस्तेमाल कर रहा है.
गूगल पर बैकअप बनाएं—
स्मार्टफोन में मौजूद डाटा का गूगल पर बैकअप बनाएं. स्मार्टफोन चोरी होने के बाद अक्सर उसके साथ डाटा भी चला जाता है लेकिन आप चाहें तो अपनी मीडिया फाइल्स, कॉन्टैक्ट और अन्य जरूरी कंटेंट को गूगल ड्राइव पर सेव कर सकते हैं. इसके लिए आपको चेक करना होगा कि आपके फोन में मौजूद बैकअप का बटन ऑन है या नहीं. इसके लिए फोन की सेटिंग में जाएं, वहां दिए गए सिस्टम के विकल्प में जाकर बैकअप को चेक करें. अगर वो ऑप्शन विकल्प ऑफ है तो उसे ऑन कर दें.
पासवर्ड—
स्मार्टफोन की स्क्रीन लॉक पर कभी भी कमजोर पासवर्ड न लगाएं. आज के समय में स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट स्कैनर का फीचर दिए जाते है. इसलिए आप उन फीचर का उपयोग कर सकते है. ऐसे पासवर्ड का उपयोग करें जो कमजोर न हो, बल्कि ऐसा पासवर्ड डालें, जो सिर्फ आपको याद हो. हम सलाह देते हैं कि अपनी डेट ऑफ बर्थ या नाम को पासवर्ड न बनाएं.
गूगल फाइंड डिवाइस सर्विस—
फाइंड माय फोन सर्विस को ऑन कर लें नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदते समय गूगल की फाइंड डिवाइस सर्विस को इनेबल कर लें. यह फोन चोरी होने या खोने पर फोन ढूंढने में आपकी मदद करेगा. इसके लिए गूगल प्लेस्टोर से फाइंड माय फोन एप डाउनलोड करना होगा. इसके आप अपनी जीमेल आईडी से लॉगइन करके इस सर्विस को ऑन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि हमेशा फोन पर पासवर्ड लगा कर रखें जिससे आपकी बिना मर्जी के बिना कोई मोबाइल डाटा या डिवाइस को स्विच ऑफ न कर पाए.
अपडेट को नजर अंदाज—
लेटेस्ट अपडेट के साथ फोन को अपडेट जरूर करें स्मार्टफोन यूजर अक्सर नए अपडेट को नजर अंदाज कर देते हैं. ऐसे में न सिर्फ आपकी फोन की सिक्योरिटी कमजोर होती है बल्कि स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप भी प्रभावित होता है. ऐसे में अपने फोन अपडेट जरूर करें. फोन अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं. वह अबाउट फोन या सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट चेक करें.











