सीतापुर : जिला बदर सजायाफ्ता अपराधियों पर एसपी ने की कार्रवाई

सीतापुर। डीएम द्वारा जिला बदर किए जाने के बाद भी जिले से बाहर न जाने वाले अपराधियों पर एसपी द्वारा कार्रवाई की गई। जिला न छोड़ने वाले ऐसे आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिनके कब्जे से कुल 01 तमंचा व 02 कारतूस एवम् 21 ग्राम अवधै स्मैक भी बरामद किया गया है।

जिला बदर अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र सुभाली निवासी चितहला थाना महोली जनपद सीतापुर के कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। राम मनोहर उर्फ नींबू पुत्र राम लखन निवासी लक्ष्मनपुरवा थाना हरगांव जनपद सीतापुर को 01 अदद जंमचा, 02 अदद कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया है। खैराबाद पुलिस टीम ने जिला बदर अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र कमलेश बाज ग्राम भगौतीपुर थाना खैराबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया है। ठाकुर पुत्र शत्रोहन नि0 कुचकापुर थाना रामकोट, धर्मपाल पुत्र किशोरी लाल नि0 ग्रा0 इन्द्रौली थाना रामकोट, रब्बानी पुत्र मौला बक्श निवासी बिशुनपुर थाना रामकोट जनपद सीतापुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया है। सुशील पुत्र राम प्रसाद पासी, विपिन पुत्र राम प्रसाद पासी निवासीगण रुकनापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया है।

07 अवैध शस्त्र, 09 कारतूस सहित 07 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में थाना सदरपुर, कोतवाली देहात,रामपुर कलां बिसवां,महोली, खैराबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 07 अभियुक्तों को 07 अवैध शस्त्र व 09 कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसमें थाना सदरपुर पुलिस ने अभियुक्त अवधराम उर्फ छोटू पुत्र सियाराम उर्फ हग्गन नि0 बेहठा थाना महमूदाबाद के कब्जे से 01 अदद नोकिया मोबाइल व 440 रुपये एवम् 01 अवैध तमंचा व 02 अदद कारतूस बरामद हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने पंकज सिंह पुत्र राजेश सिंह नि. फैजुल्लागंज थाना मडियांव, लखनऊ के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

थाना रामपुरकलां पुलिस ने अंकुल वर्मा पुत्र स्व0 सियाराम नि0 लच्छीपुर, दीपू मिश्रा उर्फ शंकर दादा पुत्र छोटेलाल नि0 कंदुनी थाना रामपुरकलां के कब्जे से 1-1 अदद अवैध तमंचा व 1-1 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। थाना बिसवां पुलिस ने राधे पुत्र परसुराम नि0 पश्चिमपुरवा थाना बिसवां के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। थाना महोली पुलिस ने मंसूर अली पुत्र नसरुद्दीन नि0 अल्हना थाना महोली के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। थाना खैराबाद पुलिस द्वारा शरीफ पुत्र शब्बीर निवासी पनवाडिया थाना खैराबाद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है।

खबरें और भी हैं...