
लखनऊ: (Corona Alert)उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 2,03,780 सैम्पल की जांच की गयी। (Corona Alert)प्रदेश में अब तक कुल 3,67,61,069 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 15,353 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोरोना के 71,241 एक्टिव मामलों हैं।
(Corona Alert) उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,11,622 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है
(Corona Alert) इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे।
योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के जिन जिलों में 500 से अधिक ऐक्टिव केस, वहां लागू होगा नाइट कर्फ्यू
यूपी में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के ऐसे सभी जिलों में जहां ऐक्टिव केस 500 से ज्यादा हैं, वहां अब नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। फिलहाल 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश हैं। इसके अलावा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 15,353 नए मामले सामने आए हैं।
30 अप्रैल लगेगा नाइट कर्फ्यू
लखनऊ में कोरोना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत जिन जिलों में 500 से अधिक सक्रिय केस हैं वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा जो कि 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके बाद समीक्षा करके आगे का फैसला लिया जाएगा। अभी तक लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बरेली, गोरखपुर, बांदा और बलिया में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।
शनिवार को यूपी में मिले थे 12,787 मरीज
बता दें कि इससे पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग में कहा था कि जिन जिलों में रोजाना 100 से अधिक केस मिल रहे हैं या 500 से अधिक सक्रिय केस हैं, वहां प्रशासन नाइट कर्फ्यू पर फैसला ले। शनिवार को यूपी में 12,787 मरीज मिले थे जबकि 48 की मौत हो गई थी। राजधानी लखनऊ में 4059 केस सामने आए और 23 की जान गई।
धार्मिक स्थलों में 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही
इसके अलावा अगले हफ्ते से शुरू हो रहे रमजान और नवरात्र को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके अनुसार, यूपी के धर्मस्थलों पर 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई है। 13 अप्रैल से नवरात्र और 14 अप्रैल से रमजान शुरू हो रहे हैं।
योगी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ‘जब इंसान रहेगा, तब ही आस्था व्यक्त कर पाएगा। इंसान से आस्था है, आस्था से इंसान नहीं है। चाहे कोई भी धर्मस्थल हो 5 से अधिक लोग इकट्ठा न हों।’
कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों में 30 अप्रैल तक पठन-पाठन स्थगित रखा जाए। कोचिंग सेंटर भी बंद रहें। इस अवधि में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं हो सकती हैं और आवश्यकता के अनुरूप शिक्षक व अन्य स्टाफ आ सकते हैं।’













