कोविड को लेकर काम की खबर: वाराणसी में मिले रिकॉर्ड केस, DM ने जारी किया अस्पताल की सूची और जरूरी नंबर

जनपद में कोविड मरीजों की संख्या में मंगलवार सुबह 692 लोगों का इजाफा और हो गया। कुल केस 31780 पहुंच गया हैं। 22920 लोग स्वस्थ हो चुके और 402 लोगों की मौत हो चुकी हैं। DM कौशल राज शर्मा ने चार सरकारी और नौ निजी अस्पतालों की सूची और नंबर लोगो के सहूलियत के लिए जारी किया हैं। कोविड मरीजों के इलाज को लेकर संपर्क किया जा सकता है। .

चार सरकारी और नौ चिकित्सालयों को कोविड-19 के संबद्ध किया गया है

सरकारी क्षेत्र के चार चिकित्सालयों में कोविड-19 मरीजों के भर्ती व इलाज के लिए कुल 649 बेड, आईसीयू के 140 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें एल-2 के 283 व एल-3 के 366 बेड आरक्षित हैं। वहीं निजी क्षेत्र के सम्बद्ध नौ चिकित्सालयों में कुल 459 बेड व आईसीयू के 115 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें एल-2 के 375 बेड और एल-3 के 84 बेड आरक्षित हैं।

प्रमुख सरकारी अस्पतालों की सूची और नंबर

कोविड-19 अस्पतालों में प्रमुख रूप से सरकारी चिकित्सालयों में सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू (एल-3) नोडल अधिकारी – प्रो आरके गुप्ता (9415274528) कुल बेड–366 व आईसीयू बेड–90।

दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर (एल-2) नोडल – डॉ राम कुमार (9415836394) कुल बेड – 203 व आईसीयू बेड – 30।

BLW हॉस्पिटल (एल-2) नोडल – डॉ एसके मौर्य (9883214655) कुल बेड – 40 व आईसीयू बेड –10।

ईएसआईसी हॉस्पिटल पाण्डेयपुर (एल-2) नोडल – डॉ अभिषेक (9646566012) कुल बेड – 40 व आईसीयू बेड –10 ।

निजी चिकित्सालय

. हेरीटेज हॉस्पिटल भदवर (एल-2) नोडल – डॉ एसके सिंह (9360539486) कुल बेड – 200 व आईसीयू बेड – 25।

अपेक्स हॉस्पिटल ककरमत्ता (एल-2 व एल-3) नोडल – डॉ शैलजा शंकर (9793883910) व डॉ कोणार्क (9140694911) कुल बेड – 86 (एल-2 के 43 व एल-3 के 43) व आईसीयू बेड –43।

. अनंत हॉस्पिटल रोहनिया (एल-2 व एल-3) नोडल – डॉ आलोक शर्मा (9956901414) कुल बेड – 15 (एल-2 के 10 व एल-3 के 5) आईसीयू बेड – 5।

शुभम सद्भावना हॉस्पिटल लंका (एल-2 व एल-3) नोडल –एनके सिंह (7860100024) कुल बेड – 18 (एल-2 के 10 व एल-3 के 8) व आईसीयू बेड–8।

. मेरिडियन हॉस्पिटल लेढुपुर (एल-2 व एल-3)- 7860100024 कुल बेड – 30 (एल-2 के 20 व एल-3 के 10) व आईसीयू बेड – 10।

. सर्वोदय हॉस्पिटल भोजूबीर (एल-2) – 7738298787 कुल बेड – 20 व आईसीयू बेड – 6।

त्रिमूर्ति हॉस्पिटल गिलट बाजार (एल-2) – 9415221720 कुल बेड – 20।

पॉपुलर हॉस्पिटल ककरमत्ता (एल-2 व एल-3) – 9450336607 कुल बेड – 50 (एल-2 के 40 व एल-3 के 10) आईसीयू बेड – 10।

मैक्सवेल हॉस्पिटल (एल-2 व एल-3) – 7897991775 कुल बेड – 20 (एल-12 व एल-8) व आईसीयू बेड – 8 हैं।

खबरें और भी हैं...