
Summer Vacation in Madhya Pradesh Schools: कोरोना महामारी (Covid-19) के बीच मध्यप्रदेश सरकार (MP Govt) ने स्टूडेंट्स को राहत दी है। राज्य के स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा तक के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh Education Department) ने मंगलार, 13 अप्रैल इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है।
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने समर वैकेशन की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए 15 अप्रैल 2021 से लेकर 13 जून 2021 तक गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) रहेंगी।
शिक्षा विभाग ने नोटिस में कहा है कि ‘कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर ये छुट्टियां दी जा रही हैं। स्टूडेंट्स के लिए 15 अप्रैल से 13 जून, जबकि शिक्षकों के लिए ये छुट्टियां 15 अप्रैल से लेकर 09 जून 2021 तक रहेंगी।’
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री @Indersinghsjp के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से 8वीं तक के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त विद्यालयों में 15 अप्रैल 2021 से 13 जून 2021 तक ग्रीष्म अवकाश का आदेश जारी किया हैं। pic.twitter.com/5PgnNB2422
— School Education Department, MP (@schooledump) April 13, 2021
हालांकि जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड एग्जाम्स में होगी, उन्हें उनके रोस्टर के अनुसार स्कूल में उपस्थित होना होगा।














