
नई दिल्ली। देश में एक तरफ कोरोना का कहर बढ़ रहा दूसरी तरफ कुछ नासमझ लोग ऐसे में भी सावधानी नहीं बरत रहे। दिल्ली के एक इलाके में कार से अपने पति के साथ जा रही लड़की ने मास्क के लिए टोके जाने पर उन्होंने बीच रोड पर जमकर बवाल (Couple Misbehaved With Police Personnel) काटा दिया. जिसके लिए पुलिस ने दंपति पर कोविड के नियमों का पालन न करने और वीकेंड लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है.
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडियो में महिला अपने पति के साथ बिना मास्क और बिना कर्फ्यू पास के दरियागंज इलाके में घूम रही थी। पुलिस वालों ने उसको रोका तो वह उनसे ही भिड़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कह रही है तुमने मेरी कार रोकी कैसे? जो कोरोना के नाम पर तुम लोगों ने ड्रामा फैलाया है वो नहीं चलेगा, मैं चालान भी नहीं भरूंगी और यहीं सबके सामने पति को किस भी करूंगी। जो कर सकते हो कर लो।
दिल्ली की सड़कों पर यह हाल तब है जब हाल ही में हाई कोर्ट ने भी कहा था कि यदि कोई शख्स गाड़ी में अकेला है तो भी उसे मास्क पहनना जरूरी है, लेकिन कुछ लोग अभी भी इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहे और उल्टा पुलिस वालों से ही लड़ने लग जाते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया दिल्ली में जहां एक दंपती को बिना मास्क पकड़ा तो महिला सड़क पर खूब बवाल मचाया।
महिला पुलिस आसपास नहीं होने की वजह से पुलिस कर्मी भी थोड़े असहाय नजर आए। हालांकि बाद महिला की बदतमीजी को देखते हुए महिला पुलिस को बुलाया गया और दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर इस महिला को खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से ही कोरोना फैल रहा है और जो लोग कानून के रक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं उनको किस तरह समझाया जाए।
तो सबसे पहले आप वीडियो को देखें…
UPSC मेंस क्लीयर कर चुकी हैं मैडम. Duty पर पुलिस से बदतमीज़ी की क्या सज़ा होती है, कृपया इनको क़ायदे से समझाया जाए. pic.twitter.com/frSyPedlVB
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) April 19, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला और उसका पति पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो कार का शीशा खोलकर महिला बोली, “मैं अपने पति को किस करूंगी, क्या तुम मुझे रोक लोगे?” वीडियो में महिला ये भी बोल रही है कि वो यूपीएससी क्लीयर कर चुकी है। महिला ने तो ये भी कहा दिया कि मैं तो कार में बैठकर अपने पति को किस करूंगी, रोक सको तो रोक के दिखाओ. वायरल वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
लैंग्वेज और तमीज़ से तो नहीं लगता कि upsc मेंस क्लियर किया है।🤔
— GEET🇮🇳 (@Geet32620162) April 19, 2021
Usne UPSC main clear kiya hai ,aapne interview fir bhi yha par wo ladki sahi hai…apne gaadi me ,apne pati k saath baithi to mask ki kya jaroort hai…yhi baat aap apne PM aur CM ko tag kark kariye ,wo log kyu bina mask k rallies kr rhe hai
— माशू (@papakasam1) April 19, 2021
Upsc administration must consider the video to understand her DAF. And whn c goes for interview must question around that and later kick her out.
— Nishtha Prasad (@nishtha_prasad) April 19, 2021
https://twitter.com/gour143/status/1384065466725920773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1384065466725920773%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fdelhi-woman-misbehaved-with-police-video-gone-viral-on-social-media-623461.html












