Covishield Vaccine Price: कोविशील्ड वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 400 और प्राइवेट में 600 रुपए की एक डोज मिलेगी

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की तरफ एक अच्छी खबर आई है। SII ने कोरोना टीका कोविशील्ड का दाम तय कर दिया है। इसके साथ ही अब सीरम इंस्टीट्यूट राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को भी टीका उपलब्ध कराएगी। हालांकि टीके की एक डोज के लिए राज्य सरकारों को 400 रुपये देने होंगे, वहीं निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 600 रुपये देने होंगे।

इंस्टीट्यूट ने कहा है कि वैक्सीन की कुल उत्पादन का 50 फीसदी टीका को केंद्र सरकार के टीकाकरण अभियान को देगी। शेष 50 फीसदी टीका वह राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को देगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन विदेशी वैक्सीनों के मुकाबले काफी सस्ती है। सीरम इंस्टीट्यूट ने एक पत्र जारी कर बताया है कि अमेरिकी वैक्सीन 1500 रुपये प्रति डोज है, वहीं रूसी वैक्सीन की कीमत 750 रुपये प्रति डोज और चीनी वैक्सीन की कीमत प्रति डोज 750 रुपये है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अब राज्य सरकारें टीके को सीधे खरीद सकेंगी, जबकि केंद्र सरकार अपना इनोक्यूलेशन ड्राइव जारी रखेगी।

हाल ही प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बैठक की थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया था कि एक मई से देश में कोराना वैक्सीनेशन का चौथा चरण शुरू किया जाएगा। इस चरण में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग भी टीका लगवा सकेंगे।

बता दें कि अभी देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चल रहा है। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र वाले टीका लगवा सकते हैं। हालांकि दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से युवाओं को भी टीका लगाए जाने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...