IPL 2021: राजस्थान के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बाद अब ये खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर, बताई ये बड़ी वजह

IPL 2021: राजस्थान के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बाद अब ये खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर, बताई ये बड़ी वजह – राजस्थान रॉयल्स की टीम को जारी सीजन में एक और बड़ा झटका लगा है. तीन मैचों में दो हार चुकी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन अपने घर वापस चले गए हैं. जिसके पीछे का कारण उन्होंने पिछले एक साल से बायो-बबल में रहने की थकान को बताया है. लिविंगस्टोन सोमवार देर रात स्वदेश लौट गए. राजस्थान रॉयल्स ने ट्विटर पर एक बयान जारी करके लिविंगस्टोन के जाने की पुष्टि की.

लिविंगस्टोन दूसरे इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं जिन्होंने जारी टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. इससे पहले बेन स्टोक्स चोट के कारण इंग्लैंड वापस चले गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट करके लिखा, ”लियाम लिविंगस्टोन कल देर रात स्वदेश लौट गए. पिछले एक साल में बायो-बबल के माहौल की थकान के कारण उन्होंने ऐसा किया. हम समझ सकते हैं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनका समर्थन करते रहेंगे.”

लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान ने आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान 75 लाख में खरीदा था. हालांकि अभी तक हुए मैचों में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था. बेन स्टोक्स के जाने के बाद उनको मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन मिलर के टीम में शानदार प्रदर्शन के कारण उनका मौका मिलना मुश्किल था.

इससे पहले अंगुली पर लगी चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हो गए थे. अब वे अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं. आईपीएल के इस सीजन के उनके पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान इंजरी हो गई थी. वहीं मैच उनका इस सीजन का पहला और आखिरी मैच था.

साल 2018 से बेन राजस्थान का एक अटूट हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 31 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 604 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 23.23 रहा है और 130.45 उनका स्ट्राइक रेट है. वहीं जोफ्रा आर्चर भी चोट के कारण अभी तक इस सीजन से बाहर ही हैं. इन तीन खिलाड़ियों के जाने से रॉयल्स को काफी नुकसान होने की उम्मीद है.

खबरें और भी हैं...