
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना मजबूत दावा पेश करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस योगी सरकार की र्कमण्यता, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, महिला हिंसा जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ निकालेगी।
पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी का दावा है कि प्रदेश के चार क्षेत्रों में कुल 12000 किलोमीटर की यह यात्रा जनाक्रोश को स्वर देगी और जनता के बीच कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी।












