Corona Positive In Rajasthan: इन 7 जिलों में मिले नए मरीज, पढ़े लेटेस्ट अपडेट

Corona Positives In Rajasthan: Jaipur: लगातार 100 पार चल रहे कोरोना के एक्टिव केस में सोमवार को राहत मिली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब 91 एक्टिव केस रहे हैं। वहीं प्रदेश में 9 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं। सात जिलों से यह नए मरीज मिले हैं। वहीं 24 घंटों में 19 मरीज रिकवर हुए हैं। संक्रमण की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव केस कम हुए हैं। कोरोना के जयपुर में 2, जोधपुर 2, अलवर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, पाली और सिरोही में एक-एक नया मरीज मिला है।

जयपुर में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव
जयपुर जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या फिर कम होने लगी है। सोमवार को जिले में 2 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए। जयपुर के महेश नगर और सांगानेर में एक-एक नया मरीज मिला है।

मिली को-वैक्सीन की डोज
प्रदेश को अब हर दिन वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है। सोमवार को 17500 कोवैक्सीन की डोज केंद्र की ओर से भेजी गई। भारत बायोटेक की ओर से वैक्सीन की खेप हवाईमार्ग के जरिए जयपुर पहुंची।

खबरें और भी हैं...