
घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2007 में दर्ज किए गए छेड़खानी व हरिजन एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रधान व एक युवक को साढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है जबकि दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक साढ़ कस्बे के प्रधान जगदीश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ थाना पुलिस ने बीते 15 वर्ष पूर्व छेड़खानी,गाली गलौज, जान से मार देने की धमकी सहित हरिजन एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।लेकिन हीलाहवाली व राजनैतिक दबाव के चलते अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर थे।
एसपी आउटर व क्षेत्राधिकारी घाटमपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को साढ़ चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने हमराही दिलीप कुमार के साथ वारंटी जगदीश यादव 52 पुत्र बद्री प्रसाद व बलिराम यादव 49 पुत्र मुंशीलाल को सुबह घर के बाहर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।








