सीबीआई की प्रशिक्षु टीम ने किया डासना की जिला जेल का भ्रमण

गहनता के साथ जेल का किया गया निरीक्षण

एमजे चौधरी
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक जेल कहलाने वाली डासना की जिला जेल का सीबीआई के प्रशिक्षु टीम द्वारा गहनता के साथ भ्रमण किया गया। सीबीआई की टीम द्वारा बंदियों से संबंधित जेल प्रशासन से जानकारी भी प्राप्त की गई। जिससे कि भविष्य में उन्हें इसका लाभ मिल सके। जेल अधीक्षक आलोक सिंह और जेलर ब्रिजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई के प्रशिक्षु टीम द्वारा डासना की जिला जेल में पहुंचकर जेल में बंदी मिलाई, पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग, महिला बैरक और केस से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई है । सीबीआई के प्रशिक्षु द्वारा जेल प्रशासन के साथ बातचीत की गई और उन्हें जेल से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई है। सीबीआई की प्रशिक्षु टीम द्वारा बंदियों से भी बात की गई और उनसे केस से जुड़े जानकारी भी प्राप्त की गई । जिससे कि सीबीआई की टीम आने वाले समय में इसका लाभ मिल सके और भविष्य में मिली जानकारी से कार्य कर सकें।

खबरें और भी हैं...