रूपईडीहा में हीरो बाइक की शोरूम में लगी भीषण आग

लाखो रुपये के नुकसान का अनुमान

रूपईडीहा/बहराइच । रूपईडीहा क्षेत्र के नई बस्ती के पास स्थित हीरो बाइक की शोरूम में बुधवार की सुबह आग लग गई।आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्‍कत कर आग बुझाई। लेकिन जब तक आग बुझती शो रूम में रखी कई बाइक जलकर राख हो गई। इसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। यह शोरूम सुषमा तुलसियान की है। अगलगी की घटना के कारण काफी देर तक वहां अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

रूपईडीहा निवासनी सुषमा तुलसियान की रूपईडीहा क्षेत्र के नई बस्ती समीप हीरो बाइक की सुषमा ऑटोमोबाइल नामक शो रूम है। सुबह के समय आग ने भयावह रूप तब अख्तियार कर लिया जब शो रूम के सर्विसिंग हाल में रखे मोबि‍ल में आग लग गई। वाहन एवं बाइक के पार्ट्स एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने लगे। इसकी सूचना थाने एवं फायर ब्रिगेड को दी गई । घंटों मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक लाखो रुपए कीमत के सामान जल गए। नई बाइक के अलावा सर्विसिंग के लिए आई बाइक आग की भेंट चढ़ गई है।

रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से शो रूम में आग लगी है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही वस्‍तुस्थिति स्‍पष्‍ट हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...