
भास्कर ब्यूरो
पूरनपुर-पीलीभीत। बंडा हाईवे पर पुलिया बरसात के चलते धस गई है। इसके चलते पुलिया के पास पुलिस चेक पोस्ट लगा दिए गए हैं। जिससे कोई अनहोनी ना हो सके। इसके अलावा इसी हाईवे पर एक अन्य पुलिया भी धस जाने से लोगों ने हादसे की आशंका बनी हुई है।
बरसात से खेत खलियान लबालब हो गए। खेतों में खड़ी फसलों के बजाय पानी ही नजर आ रहा है। लगातार हुई बारिश से पूरनपुर बंडा हाईवे पर पड़ने वाले शाहबाजपुर गुरुद्वारे के पास स्थित पुलिया पानी के तेज बहाव के चलते धस गई। इसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिया के ढह जाने से राहगीर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कोई भी हादसा ना हो इसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा पुलिया के पास चेक पोस्ट लगाकर लोगों को पुलिया के ऊपर से गुजरने के लिए रोक लगा दी है। इसके अलावा पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्वामी एजुकेशनल के पास भी पानी के तेज बहाव से पुलिया धस गई है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेक पोस्ट लगाकर लोगों को पुलिया के पास से गुजरने के दौरान सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। आने जाने से लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। पुलियों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। भविष्य में हादसा होने से बचा जा सके। वहीं सूचना के बावजूद कार्य संस्था की ओर से भी पुलिया के निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।









