फ़तेहपुर : गैंगेस्टर के आरोपी सहित दो वांछित गिरफ्तार

भास्कर ब्यूरो

फ़तेहपुर । गस्त के दौरान कल्याणपुर उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव ने अपने हमराहियों के साथ गस्त के दौरान एक वांछित अभियुक्त व गैंगेस्टर ऐक्ट के आरोपी विपुल सिंह उर्फ आशुतोष सिंह पुत्र सेवक सिंह चौहान निवासी बुधैया पुर थाना मलवां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। इसी प्रकार धाता थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर एक फरार वांछित अभियुक्त प्रमुख सिंह पटेल पुत्र इन्द्र भवन सिंह पटेल निवासी ग्राम पूनी का पुरवा कारीकान धाता को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस टीम ने एक देशी तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...