पीलीभीत : अब डीएम माल वाहक गाड़ियों में सवारियां ढोने पर सख्त

मीटिंग में डीएम व अन्य

अधिकारियों के साथ बैठक कर दी कार्रवाई की हिदायत
भास्कर ब्यूरो
पीलीभीत।
माल वाहक गाड़ी पर सवारी ढोने पर डीएम नाराज है और उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक कार्रवाई को कहा हैं।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सड़क सुरक्षा समिति की चतुर्थ बैठक में अधिकारियों को माल वाहक गाड़ी पर सवारी ढोने पर रोक लगाने के निर्देश दिये है। गांधी सभागार में सम्पन्न बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एआरटीओ वीरेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में माल वाहन ट्रैक्टर ट्राली, डाला, डम्फर के माध्यम से सवारियां ढोये जाने पर रोक लगाई जाये। ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करें।

अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली में रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाये, अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया जाये। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें व शराब पीकर कोई वाहन न चलाऐं। कोई ऐसा करता पाया जाये तो उसके विरूद्व कानूनी कार्यवाही की जाये। बैठक में एआरटीओ को निर्देश दिये कि स्कूल बस, प्राइवेट बस, परिवहन की बसें व ट्रक आदि का फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच की जाये, बिना फिटनेस के वाहन न संचालित किये जाये व स्कूल वाहनों का मानक के अनुरूप संचालन, महाविद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाये।

खबरें और भी हैं...