
नानपारा/बहराइच। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में ग्राम न्यायालय तहसील नानपारा परिसर में न्यायाधिकारी आनन्द गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में भरण.पोषण से सम्बंधित कुल.38 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी सुलह समझौते की धनराशि 1494750ध्.रु० रही। इसके साथ ही आठ शमनीय फौजदारी वादों का निस्तारण भी सुलह समझौते के आधार पर किया गया।
162 लघु अपराधों का निस्तारण और एक सिविल वाद में सुलह कराते हुए कुलसा वादों का निस्तारण किया गया। ग्राम न्यायालयए न्यायाधिकारी के अथक प्रयास के कारण भरण.पोषण से सम्बंधित एक बुजुर्ग दम्पति के बीच सुलह.समझौता कराकर साय रहने हेतु राजी किया गया। वहीं कई सालो से भरण.पोषण का मुकदमा लड़ रहे और अलग.अलग रह रहे।
ग्यारह दम्पतियों को साथ.साथ हंसी.खुशी पूर्वक रहने को राजी करते हुए पारिवारिक बिखराव को टूटने से बचाने का सार्थक प्रयास किया गया। इस अवसर पर तहसील के विद्वान अधिवक्तागण प्रस्तुतकार कंधई लालए आशुलिपिक धीरेन्द्र कुमार लिपिक तस्लीम अहमद अर्दली पवन चपरासी विष्णु आदि मौजूद रहे।










