
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। नगर के जेएस पीजी कॉलेज में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कॉलेज प्रशासन ने को छात्र छात्राओं को कॉलेज ड्रेस में आने के लिए कहा इसी दौरान 2 छात्राएं बु र्का पहने कॉलेज में प्रवेश कर रही थी तभी अनुशासन समिति ने छात्राओं को गर्ल्स रूम में गर्ल्स रूम में बुर्का चेंज करने के लिये कहा जिससे छात्राए भड़क गई और अपने परिजनों को कॉलेज में बुला लिया जिसके चलते हंगामा खड़ा हो गया मौके पर पहुंचकर कोतवाल प्रभारी राजपाल सिंह व सीओ विकास प्रकाश सिंह चौहान ने परिजनों व छात्र छात्रों से बात की और समस्या का समाधान कराया परिजनों व छात्र छात्राओं ने प्रशासन की सहमति पर शांत हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार शर्मा ने कहा कि कॉलेज में सभी छात्र छात्राओं को कॉलेज ड्रेस में आने के लिए सूचित कर दिया है छात्राओं के लिए गर्ल्स रूम भी उपलब्ध है बताया कि सभी छात्र छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश तभी मिलेगा जब वह कॉलेज ड्रेस पर आई कार्ड के साथ खाएंगे।













