नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी ललित जैन ने किया जनसंपर्क

मिला मौका तो बदल देंगे नगर पालिका की तस्वीर

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। नगर पालिका टूंडला से प्रत्याशी ललितजैन ने नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया और आम जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की । उन्होंने आम जनता से सहयोग और आशीर्वाद मांगा। लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
जिस पर हमारे संवाददाता सोमेंद्र पौनियां से हुई बातचीत में उन्होने बताया कि यदि नगर पालिका टूंडला की जनता उन्हें अवसर देती है तो वें नगर की तस्वीर बदल देंगे उन्होंने कहा कि वे नेता नहीं, बल्कि आपका बेटा हैं, जनता का प्रतिनिधि बन जनता की सेवा करने को चुनाव में आया हू, विकास का इरादा लेकर चुनाव लड़ रहा हूं आप एक बार अवसर प्रदान करें वे क्षेत्र की तस्वीर बदल कर रख देंगे। नगर पालिका टूंडला से जो विकास की धारा निकलेगी ,वह पूरे देश में मिसाल कायम करेगी। वे दृढ इच्छाशक्ति व नेक इरादे एवं आम लोगों का साथ लेकर इस क्षेत्र के विकास के लिए जुड़ना चाहते हैं। इधर उनके समर्थकों के द्वारा भी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की गई।

खबरें और भी हैं...