आईजीआरएस निस्तारण में राज्य में सिकंदराबाद तहसील को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान

भास्कर समाचार सेवा


सिकंदराबाद। प्रदेश में लगातार दूसरी बार सिकंदराबाद तहसील आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान पर रही है।आइजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में सिकंदराबाद ने प्रदेश में लगातार दूसरा स्थान प्राप्त किया है ।एसडीएम राकेश कुमार सिंह जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करते थे।
एस डी एम राकेश सिंह ने बताया कि बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायत तहसील कार्यालय को ऑनलाइन भेजी जाती है ।प्राप्त संदर्भ की जांच ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेज दी जाती है ।शिकायत करने वाला कार्यवाही से संतुष्ट है कि नहीं इसकी जानकारी भी उससे फोन द्वारा ली जाती है ।जिससे कि की गई जांच की गुणवत्ता को जाना जा सके ।प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर प्प्राप्त संदर्भों का राज्यस्तरीय मूल्यांकन किया गया ।इसमें उत्तर प्रदेश में सिकंदराबाद तहसील ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की मॉनिटरिंग लगातार की जाती है।तहसील में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। उसी का नतीजा है कि प्रदेश में सिकंदराबाद तहसील लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान पर रही है और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...