
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंध समिति का चुनाव, चुनाव अधिकारी अरविंद भाई ओझा, के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ ।जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद जिंदल, प्रबंधक पद पर सुमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष रमाशंकर उपाध्याय, उप प्रबंधक विजय कुमार गोयल, सदस्य- वेद प्रकाश गोयल , राजेश गोयल , वीरेन्द्र गुप्ता , अशोक अग्रवाल, निर्विरोध निर्वाचित हुए इस अवसर पर साधारण सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।













