व्यापारी बिना किसी खौफ के अपने प्रतिष्ठान खोलें , अपना पंजीकरण कराना बकाया जमा करना भी सुनिश्चित करें : विनय शुक्ला


भास्कर समाचार सेवा


नजीबाबाद। व्यापारी बिना घबराए अपना व्यापार पूर्व की भांति करते रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है।
और बातें जीएसटी कमिश्नर विनय शुक्ला ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नजर खां के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में व्यापारियों से करते हुए कहीं। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि जिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के जीएसटी में पंजीकरण नहीं करा रखे हैं भविष्य में वह किसी भी सिरदर्दी से बचने के लिए अपने प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन शीघ्र अति शीघ्र जीएसटी में करा लें। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी की सही जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन पूर्व में हो चुके हैं। यदि उन पर जीएसटी बकाया है तो वह शीघ्र अपना बकाया विभाग में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापारियों से अपने कारोबार का लेखा-जोखा रखने की बात कही। उन्होंने कहा की दुकान पर कोई अधिकारी पहुंचता है तो उसका सहयोग करें। बैठक में प्रदेश सचिव शिव कुमार माहेश्वरी, अनिल कुमार सिंघल, शहजाद, निसार, सुधीर कुमार, सलीम, राहुल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...