पत्रकार के आवास पर होगा न्यायमूर्ति का स्वागत

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग भारत सरकार के चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन का स्वागत समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम डासना के रफीकाबाद में स्थित वरिष्ठ पत्रकार हाफिज सईदउद्दीन के आवास पर किया जाएगा। जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हाफिज सईदउद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन का डासना के रफिकाबाद में उनके आवास पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा न्यायमूर्ति को अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। जिसको लेकर उनका स्वागत समारोह कराया जाना भी तय हुआ है। जिसमें काफी संख्या में शासन प्रशासन से जुड़े अधिकारी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ तैयारियों को पूरा किया गया है।

खबरें और भी हैं...