
जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी आख्या।
भास्कर समाचार सेवा
आगरा। खंदौली ब्लॉक प्रमुख हमेशा अपने कार्यों से सुर्खियों में रहते हैं । अपने ब्लॉक को आगरा में हमेशा सबसे अच्छा बनाने की कोशिश में रहते हैं । शिक्षा के स्टार को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं । ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत कुबेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का सुबह 8 बजे औचक निरीक्षण किया जिसमे विद्यालय के प्रधान अध्यापक. राजकुमार शर्मा,एवं सहायक अध्यापक उषा राजपूत, मिथलेश यादव, शिखा शर्मा, सविता चाहर, सुभाष चंद, शिक्षामित्र अजय कुमार सभी अनुपस्थित पाए गए साथ ही विद्यालय मे बच्चों से झाडू लगवाई जा रही थी ।इस पर ब्लॉक प्रमुख ने कड़ी नाराज़गी जताई है।इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत रायपुर के नगला नकट़ा का प्राथमिक विद्यालय, गांव गढ़ी संपत के कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया। गड़ी संपत के प्रतजमिक में शुरू से शौचालय बैंड पड़े हुए हैं । विद्यार्थियों को टॉयलेट और शौच में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त विद्यालयों पाई गई कमियों के सुधार हेतु ब्लॉक प्रमुख द्वारा विद्यालय इंचार्ज व स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।, ब्लॉक प्रमुख खंदौली द्वारा बताया गया है अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी को आख्या भेजी जाएगी।













