
गृह मंत्रालय फर्जी आधार कार्ड पर लगाएगी अब रोक
भास्कर समाचार सेवा
गाजियाबाद। पासपोर्ट कार्यालय द्वारा अब फर्जी तरीके से पासपोर्ट में फर्जी कागजातों के जरिए कार्य कराने वालों की नाक में नकेल डालने का कार्य करेगी हालांकि पूर्व में भी फर्जी कागजातों की जांच हो कर फर्जी कागजात के सहारे पासपोर्ट बनवाने वालों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे लिहाजा एक बार फिर गृह मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट में लगने वाले कागजातों के दोबारा से जांच करा कर कार्य को सही अंजाम देने के मूड में दिखाई दे रहा है जिसके चलते आधार कार्ड की वेरिफिकेशन भी अब जरूरी होने वाली है। दैनिक भास्कर संवाददाता एमजे चौधरी से बातचीत में पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि पासपोर्ट से संबंधित सभी पेपरों की उच्च स्तर पर जांच होती है और पासपोर्ट बनने से पहले पेपरों की जांच पड़ताल कर पासपोर्ट को इश्यू कराया जाता है। हालांकि पुलिस वेरिफकेशन कंप्लीट हो जाने के बाद ही पासपोर्ट को जारी किया जाता है। किसी भी तरह के नाम या किसी चीज में फर्क पाए जाने पर एप्लीकेबल को जानकारी से अवगत कराने का कार्य भी किया जाता है। हालांकि जल्द पासपोर्ट कार्यालय और गृह मंत्रालय की आदेश पर आधार कार्ड की भी जांच पड़ताल कराई जाएगी। जिससे कि आधार कार्ड में नाम और उम्र के फर्क को भी पहचाना जा सके और पारदर्शिता के साथ कार्य को सही से अंजाम दिया जा सके। लिहाजा पासपोर्ट बनवाने से पहले अपनी सभी ओरिजिनल कागजातों को एप्लीकेबल दुरुस्त कर ले नाम और स्पेलिंग में फर्क को भी सही कर ले बाद में किसी भी एप्लीकेबल को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर भी सभी को गाइडलाइन दी जाती है । पासपोर्ट कार्यालय द्वारा सभी को गाइडलाइन देने के अलावा अगर किसी को भी किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह सीधा पासपोर्ट कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत के जरिए अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। पासपोर्ट कार्यालय में बैठे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनता के सेवक हैं और जनता की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से ही कार्य कर रहे हैं।













