
फायरिंग में इनामी घायलावस्था में गिरफ्तार
भास्कर समाचार सेवा
सिकन्द्राबाद। सिकंदराबाद पुलिस बीती रात गुर्जर चौक पर वाहन चैकिंग में लगी थी।इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखायी दिया। उसको रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगा। पुलिस द्वारा बदमाश का पीछा करने पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।जवाबी फायरिंग में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया ।बदमाश की पहचान अनीस पुत्र यामीन निवासी सद्दीक नगर थाना सिकन्द्राबाद के रूप में हुई है। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर , एक कारतूस, एक खोखा व एक मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर बिना नम्बर की बरामद की। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि बदमाश अनीस शातिर किस्म का लुटेरा अपराधी है जो थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद पर पंजीकृत मुअसं-177/19 धारा 398/401 भादवि में वर्ष 2019 से लगातार वांछित चल रहा था ।जिसके विरूद्ध थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद से मसूरी में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।













