हाजी इस्लामुद्दीन बने भाकियू संपूर्ण भारत अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष

भारत भूषण सलाहकार मनीष बने मीडिया प्रभारी
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद।भारतीय किसान यूनियन सम्पूर्ण भारत की एक सभा का आयोजन मोहल्ला बाज़ार मंडी स्थित हाजी इस्लामुद्दीन के आवास पर किया गया।जिसमें भारतीय किसान यूनियन की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।साथ ही नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को विभन्न पदों की जिम्मेदारी भी दी गई।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,प्रदेश संयोजक उदयवीर सिंह राठी,मंडल प्रभारी आशीष डांगर, मंडल संगठन मंत्री विकास तेवतिया साथ ही मंच संचालन रामजीत सिंह द्वारा किया गया,कार्यक्रम में हाजी इस्लामुद्दीन को जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) की जिम्मेदारी दी गई।साथ ही हाजी सलीम को नगर अध्यक्ष, मो ताहिर को तहसील अध्यक्ष,हाजी अलाउद्दीन को जिला उपाध्यक्ष(अल्पसंख्यक मोर्चा) एड भारत भूषण शर्मा को प्रदेश सलाहकार और मनीष शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी पद की सौंपी गई ।जिम्मेदारियां।साथ ही हाजीहनीफ रहे नगर संरक्षक।कार्यक्रम में फईम गाजी,हनीफ गाजी शाहिद, आसिफ मलिक,आरिफ गाजी नोबत सिँह रविंद्र सिँह सौरभ, दीपक,अफजाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

खबरें और भी हैं...