
भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में अब लोगों को अब 50 बेड की जगह 82 बेड की सुविधा जल्द मिलेगी। कमरों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है ।
सिकंदराबाद संयुक्त चिकित्सालय में अभी मात्र 50 बेड़ो की मरीजों के लिए सुविधा है। सरकार द्वारा चिकित्सालय में 30 बेड के विस्तारण हेतु निर्माण का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है । जल्द ही लोगों को 30 बेड़ो की सौगात मिलेगी। संयुक्त चिकित्सालय अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी 50 बेड़ो की सुविधा मौजूद है। जिसमें कोविड-19 के रूम भी सम्मलित है । उन्होंने बताया कि नोएडा की एक कंपनी अस्पताल के विस्तारण के लिए 4 कमरों का निर्माण करा रही है । जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे । निर्माण के बाद मरीजों की भर्ती के लिए 82 बड़ों की सुविधा मिल सकेगी।












