कोहरे के कारण 7 से 8 घंटे देरी से चल रही ट्रेने

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। कोहरे के चलते यातयात एवं ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाने लगा है। जिससे रेलयात्रियों को कपकपाती भीषण सर्दी में 7 से 8 घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री ट्रेनों के इंतजार में ठंड से कप कपाते हुए नजर आए। वहीं कोहरे के चलते हाईवें पर वाहन चालक धीमी गति से वाहनों को रैंगते हुए देखा। इस घना कोहरा होने से ट्रेने 7 से 8 घंटे की देरी से लेट चल रही है। जिससे रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान टूंडला से दिल्ली की ओर जाने वाली लेट ट्रेनो में मगध एक्सप्रेस 20801, अवध एक्सप्रेस 19038, गोमती एक्सप्रेस 12419, सिक्कम महानंदा एक्सप्रेस 15483, नेताजी एक्सप्रेस, अम्रपाली एक्सप्रेस 15707, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12553, पूर्वा एक्सप्रेस 12303, जम्भूतवी एक्सप्रेस 18309, सीमाचंल एक्सप्रेस 12487, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12505, वहीं टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनो में कालिन्द्री एक्सप्रेस 14724, ब्रहम्मपुत्र मेल 15657, ओखा गोखरपुर एक्सप्रेस 15046, लखनऊ जन स्वर्ण शताब्दी 12004, नेताजी एक्सप्रेस 12312, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12308, टाटानगर एक्सप्रेस 18102, सीमाचंल एक्सप्रेस 12488, सिक्कम महानंदा एक्सप्रेस 15484, अजीमाबाद एक्सप्रेस 12947, गोमती एक्सप्रेस 12420 आदि ट्रेने लेट चलने से रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...