
कार्यक्रम के दौरान सभी मरीजो को दिया पोष्टिक आहार एंव कम्बल
भास्कर ब्यूरो
हाथरस/सासनी। कस्वा सासनी के नानऊ मार्ग पर स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब के पदाधिकारियो ने 10 टीवी के मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर उन्हें पोषाहार एवं ठंड से बचने के लिए कम्बल का भी वितरण किया गया।
बुधवार को एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब के पदाधिकारियो ने दस टीवी के मरीजों को गोद लिया। सभी मरीजों को रोटरी क्लब द्वारा कम्बल व पोष्टिक आहार की पैकेट भी दी गई। जिनमें मानवती, राजेन्द्र प्रसाद, गौरीशंकर, महीपाल, राजकुमार, रमेश, विजेन्द्र, आलोक, रवि, रीना, आदि थे। पोष्टिक आहार में चना, दलिया, अंडे, मूंगफली, गुड़ आदि दिया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. विकास सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा गोद लिए गए मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और समय समय पर इसी प्रकार उनकी मदद की जाएगी। इस मौके पर एमओआईसी डॉ. दलवीर सिंह, नेम सिंह, आकाश कौशिक, कार्यक्रम सयोजक प्रभात वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, यश लुहाड़िया, अम्बुज जैन, विपुल लुहाड़िया के अलावा रोटेरियन आदि मौजूद थे।












