कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । गांव रावली कला स्थित नेकपुर चौराहे पर तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया । पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जिला बागपत थाना चांदीपुर के गांव कहरका निवासी 32 वर्षीय अमित से रात को बाइक से रावली सुराना मार्ग से घर वापस लौट रहा था । जैसे ही वह गांव रावली कला स्थित गांव नेकपुर चौराहे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें अमित की मौत हो गई । चालक कार को छोडकर फरार हो गया । एएसपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...