
भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। नगर में अवैध पैठ लगाने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है। इस बार भी अवैधपैठ बाज़ार नहीं लगने दिया।
नगर के मोहल्ला सोगियावाड़ा में साप्ताहिक पेठ बाजार लगाया जाता था जो प्रशासन ने 2015 में सकरी गली व भीड़ को देखते हुए जेवर रोड स्थित मुकुंदगढ़ी में स्थानांतरण कर दिया दिया था । लेकिन कुछ व्यापारी अवैध तरीके से अशोक वाली गली बाजार बाजार माधोदास में जबरन पैठ बाजार लगाते थे । जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने भी व्यापारियों से निर्धारित स्थान पर पैठ बाज़ार लगाने की अपील भी कर चुके है।वही समय-समय पर पालिका कर्मचारी भी निर्धारित स्थान पर पैठ बाजार लगाने के लिए पैठ व्यापारियों से अपील करते हैं । उसके बावजूद भी अवैध तरीके से व्यापारी पैठ लगाते हैं। पिछले 2 सप्ताह से पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण पेठ बाजार नहीं लगाने दिया । दादरी चौकी इंचार्ज ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर पैठ लगाने के लिए अपील की जा रही है । यदि कोई भी व्यापरी आदेशों का उल्लंघन करता है । तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












