
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। दस्तावेज लेखक संघ टूंडला की वार्षिक बैठक लाइब्रेरी हाल तहसील टूंडला आयोजित की गई जिसमें पपुरानी कार्यकारिणी को बंद किया गया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह गुड्डू एवं महासचिव श्री कमलेंद्र उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष श्री को धन सिंह उर्फ सोनू को निर्विरोध निर्वाचित किया गया इनके निर्वाचन के समय मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भंवर सिंह सोलंकी एवं बार एसोसिएशन के महासचिव श्री धीरेंद्र शर्मा जी एवं बार एसोसिएशन टूंडला के कोषाध्यक्ष श्री बृजमोहन, एवीएन दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगराम वर्मा लाखन सिंह वर्मा, आत्म शरण कुलश्रेष्ठ देवेंद्र कुमार नागर, भगवंत स्वरूप वर्मा अशोक उपाध्याय श्याम बघेल आत्मा सरण कुलश्रेष्ठ महेश चंद्र नगर रविकांत वर्मा प्रताप सिंह बघेल योगेश कुमार बघेल आदि मौजूद रहे।












