मांट में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित

  • स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा-राजेश चौधरी

भास्कर समाचार सेवा

नौहझील -मांट तहसील क्षेत्र के श्री ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान परिसर में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मांट विधायक राजेश चौधरी ने छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय के 400 छात्रों को स्मार्टफोन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांट विधायक राजेश चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट देने का निर्णय लिया है निश्चित रूप से यह स्मार्टफोन छात्रों के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा।
यह स्मार्टफोन जहां एक ओर उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा तो वहीं रोजगार की सूचनाओं के लिए भी वरदान है।
वहीं विधायक ने छात्रों से कहा कि छात्र स्मार्टफोन का सदुपयोग करें आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन छात्रों के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रताप सिंह ने की
इस मौके पर रामप्रताप सिंह, शिक्षक अमित व योगेश,एसडीएम मांट इंद्र नंदन सिंह,नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार,भाजपा जिला मंत्री प्रवीन ठाकुर , हुकम सिंह,देशराज सिंह,कृष्ण कुमार उर्फ के.के, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...