गौशाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांगभास्कर समाचार सेवा


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। कबाड़ी मार्केट में मौजूद कान्हा गौशाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई है ।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने आज बिजनौर जाकर जिलाधिकारी बिजनौर को की गई एक शिकायत में बताया कि नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के कबाड़ी मार्केट में पूर्व में लाखो रुपए की लागत से गौशाला एवं बेसहारा पशुआश्रय योजना के तहत कान्हा गौ शाला का निर्माण कराया गया था। शिक़ायत में बताया गया है कि पूर्व में उक्त कार्य में सड़क का निर्माण यह कहकर रोक दिया गया था कि जनमानस इंटरलॉकिंग सड़क का विरोध कर रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि उक्त सडक वर्तमान में खस्ताहाल में पड़ी है तथा गोवंश लाने हेतु वाहनों का निकलना भी दूभर हो रहा है। कभी भी कोई दुर्घटना इस कारण हो सकती है क्योंकि सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता ने शिक़ायत में बताया कि उक्त सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 15 लाख रूपये नगर पालिका के खाते में पडे हुए हैं। इसके अलावा यह सड़क काफी व्यस्त रोड हैं और इस सड़क का निर्माण इंटरलाकिंग सड़क की जगह सीसी सामग्री से कराया जाए क्योंकि उक्त सड़क पर भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है।

खबरें और भी हैं...