
भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद ।
थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव दुपट्टे का फंदे से झूलता घर में पाया गया था।
जानकारी के अनुसार एफ-178 शहीद नगर निवासी आसिफ 28 वर्षीय पुत्र यूसुफ डीटीसी में कंडक्टर नौकरी करता था उसकी शादी आयशा से 6 से 7 साल पहले हुई थी दोनों के 4 बच्चियां हैं आसिफ ने ब्रहस्पतिवार की रात्रि 12:30 बजे के लगभग दुपट्टे का फंदे से झूलता पाया गया। मृतक के भाई आस मोहम्मद का आरोप है कि उसके भाई आसिफ की पत्नी आयशा और उसके मौसी के लड़के ने उसके भाई को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर बाद में आत्महत्या का रूप दे दिया है। आस मोहम्मद का यह भी आरोप है कि उसके भाई को उसकी पत्नी आयशा अपने मौसी का लड़का मिलकर मारपीट करते थे और प्रताड़ित करते थे।उसने आयशा और उसके मौसी की लड़के के साथ संबंधों को लेकर भी आपत्ती जनक बातें कहीं हैं।
आस मोहम्मद का यह भी कहना है कि उसका भाई हृष्ट पुष्ट और हंसमुख स्वभाव का था।वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। इस मामले में उसने थाना साहिबाबाद की पुलिस चौकी शहीद नगर में एक लिखित तहरीर दी है। साहिबाबाद थाना अध्यक्ष सचिन मलिक ने बताया कि परिवार ने पुलिस को सूचना दी और परिवार ही जी टीवी अस्पताल में मृतक तो लेकर गया था डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मृत्यु कैसे हुई है परिवार की तहरीर के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी












