स्वामी विवेकानंद जयंती प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर याद किया

भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद । विक्रम एनक्लेव में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण करके उन्हे यादकर मनाई गई

                                    पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाई जाती है. पार्षद ने बताया 

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था. ओर सभी से अपील भी की की हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के दीए हुए सिद्धांतों पर चलना चाहिए l

ठाकुर रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने बताया की स्वामी विवेकानन्द जी का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने का था l
स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि हर युवा राष्ट्र के निर्माण के लिए योगदान दे सकता है. उनका कहना था कि युवाओं के सामर्थ्य का सही जगह और सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए . वे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर देते थे. उन्होंने हमेशा से युवाओं से यह अपील की कि उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कड़ा प्रयास करना चाहिए ताकि वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर पाए।इस अवसर पर कालीचरण पहलवान ,कैलाश यादव, आरडब्ल्यू अध्यक्ष मुकेश यादव ,सोनू चौधरी, समाचार रामपाल उपाध्याय ,अनिल सक्सेना ,मावी जी ,लाला यादव ,श्रीवास्तव जी, दीपक ठाकुर ,सोमनाथ चौहान,दीपक दिवाकर, दीपक मिश्रा, डालचंद, सोनू, मोनू सेंगर इत्यादि सभी लोगो ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया l

खबरें और भी हैं...