शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके की दवाइयों की दुकान में चोरी

छत के रास्ते दुकान घुसे चोर हजारों रुपए की नगदी और महंगी दवाइयों पर किया हाथ साफ चोर चुस्त पुलिस सुस्त चेकिंग गस्त की खुली पोल

भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। शहर कोतवाली इलाके के सबसे व्यस्ततम इलाके अग्रसेन बाजार में भोलेनाथ दामोदर दास की दुकान में बीती रात्रि चोरों द्वारा छत के रास्ते दुकान में घुसकर लाखों रुपए की दवाइयां और लाखों रुपए की नगदी पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है । चोरों ने बड़े इत्मीनान से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोरी कर फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है। जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक शिवकुमार अग्रवाल, अनुज कुमार और निशांत ने बताया कि दुकान को रात्रि बंद कर हम अपने घर चले गए थे । सुबह आकर दुकान का ताला खोलकर देखा तो दुकान में महंगी महंगी दवाइयां और हजारों रुपए की नकदी दुकान में नहीं थी। जब सीसीटीवी कैमरे डीवीआर चेक की गई तो वह भी चोरी पाए गए । चोरों द्वारा बड़े आराम से दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । घटना की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई और लिहाजा कितना कैश और कितनी दवाइयां गई है इसका आंकलन कर तहरीर दी जा रही है। एसीपी अंशु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन बाजार में स्थित भोलेनाथ दामोदर दास की दवाइयों की दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के आधार पर आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है । हालांकि अभी व्यापारी द्वारा कोई भी तहरीर नहीं दी गई है । तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...