
भास्कर समाचार सेवा
वृंदावन । कोतवाली क्षेत्र के रुक्मिणी विहार स्थित विप्रा द्वारा विकसित फ्लैट में मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जोडसा निवासी 50 वर्षीय मनोजदास किराए पर रह रहा था। मृतक वृंदावन में रहकर पूजा सामग्री बेचकर अपना गुजारा कर रहा था। जबकि उसका एक भाई दिलीप दास ब्रजविलास गेस्टहाउस में काम करता है। रात में काम करने के बाद जब गेस्टहाउस में अपना काम निपटाकर सुबह फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। जब दिलीपदास ने दरवाजा खोला ताे तो उसके होश फाख्ता हो गए। सामने मनोज दास अचेतावस्था में पड़ा था। जिसे वह अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की मानें तो मृतक नशे का आदी था और अधिक नशा करने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचानामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।













