वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल, सरकारी नाली पर अतिक्रमण से जलभराव का खतरा

Brijmanganj, Maharajganj : विकासखंड बृजमनगंज के ग्राम सभा फुलमनहा स्थित लेहड़ा बाजार में सड़क किनारे बनी सरकारी नाली को पाटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अतिक्रमण का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

वायरल वीडियो फरेंदा-बृजमनगंज मुख्य मार्ग स्थित रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के पास का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला नाली में मिट्टी डालती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों पर अतिक्रमण और उनके पट जाने से बरसात के दौरान जल निकासी बाधित होती है, जिससे सड़क पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसका असर राहगीरों, दुकानदारों और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं पर भी पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या केवल लेहड़ा बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि बृजमनगंज ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में नालियों पर अतिक्रमण की शिकायतें लंबे समय से बनी हुई हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है।

समाजसेवी बबलू चौरसिया ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नालियों से अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment